भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर की फिसली जुबान
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर की जो एक बार फिर विवादों में आ गए हैं.दरअसल भाजपा विधायक शरद पवार की एनसीपी के नेता जयंत पाटिल को लेकर एक बार फिर अभद्र टिप्पणी कर दी है. बता दें कि बीते दिनों भी इस विधायक ने जयंत पाटिल पर कई टिप्पणियां की थी.पडलकर ने सवाल उठाया कि इतना “मूर्ख इंसान” महाराष्ट्र की राजनीति का नेता कैसे बन सकता है.उनका कहना था कि हर हफ्ते पाटिल यह साबित कर देते हैं कि वो कितने मूर्ख हैं.इसके अलावा उन्होंने पाटिल पर निजी टिप्पणी करते हुए उनके परिवार और पिता पर भी सवाल उठाए थे.पडलकर ने बयान में यहां तक कह दिया कि जयंत पाटिल सच में राजारामबापू पाटिल के बेटे हैं भी या नहीं.साथ ही, उन्हें “भिखारी का बेटा” तक कह दिया.इस मामले को लेकर शरद पवार ने सीएम फडणवीस से शिकायत की थी जिसके बाद सीएम ने विधायक को जमकर फटकार भी लगाई थी.लेकिन ऐसा लगता है कि सीएम की फटकार का भाजपा विधायक पर कोई असर नहीं पड़ा है.क्योंकि उन्होंने एक बार फिर जयंत पाटिल को लेकर विवादित बयान दिया है.भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने जयंत पाटिल की आलोचना करते हुए कहा है, कि"मुझे मंगलसूत्र चोर कहा जाता है.जयंत पाटिल ये बताएं कि मैंने कौन सी उनकी पत्नी का मंगलसूत्र चुराया है.इस बयान के बाद बवाल मच गया है.शरद पवार की पार्टी के नेताओं ने पलटवार करते हुए सवाल किया है कि क्या महाराष्ट्र की राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि अब नेताओं के परिवार पर अभद्र टिप्पणियां की जाएगी।