Breaking News

लाड़ली बहन योजना के तहत लाभार्थियों को मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

15 Apr, 2025 193
संवाददाता/in24 न्यूज़।  

महाराष्ट्र की लाडली बहनों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल अपने खर्च कम करने में जुटी महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में फिर बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद योजना के तहत आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय अब सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे। सरकार के नियम के मुताबिक 1500 रुपये उन्हीं लाभार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्हें दूसरी योजना का फायदा नहीं मिल रहा है. यानी जिन्हें नमो शेतकरी महा सम्मान निधि से भी 1000 रुपये लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडली बहना योजना के तहत 500 रुपये से संतोष करना होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार लाडली बहना योजना और नमो शेतकरी महा सम्मान निधि के दम पर दूसरी बार सत्ता में आई है और दोनों योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में हैं

      राज्य सरकार पर अपने खर्चों को नियंत्रित करने का दबाव है, लेकिन उसे अपनी मुख्य योजनाओं को भी चलाना है.दरअसल राज्य पर 2025-26 तक 9.3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने का अनुमान है. जिसके चलते 2025-26 के बजट में महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि 46,000 करोड़ रुपये से घटाकर 36,000 करोड़ रुपये कर दिए गए।  इसके बाद से योजना के लाभार्थियों की संख्या कम होती गई है. वहीं सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने निशाना साधा है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राऊत ने कहा कि आने वाले दिनों में इस सरकार की नजरों में महिलाओं की वैल्यू जीरो हो जाएगी इस मामले में सभी लाड़ली बहनों को ही सरकार से सवाल पूछना चाहिए। जिन लाड़ली बहनों को 1500 रुपये देकर उनका वोट खरीदा उनके वोट की कीमत अब 500 रुपये हो गई है। राज्य की स्थिति बेहद गंभीर है. 

अन्य खबरे