Breaking News

महाराष्ट्र: मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान – "कोस्टल लाइन को जिहाद-मुक्त बनाएंगे, हाई-टेक सुरक्षा की तैयारी"

17 Jun, 2025 211

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने मुंबई में एक तटीय पेट्रोलिंग बोट के निरीक्षण के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की समुद्री सीमा को "जिहाद मुक्त" बनाना उनकी प्राथमिकता है, क्योंकि देश के तटीय रास्तों से आतंक, ड्रग्स और अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है।राणे ने कहा "हम अपनी कोस्टल लाइन को पूरी तरह सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके लिए दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी को महाराष्ट्र लाया जाएगा।"

हाईटेक सुरक्षा उपकरण और ड्रोन

मंत्री ने बताया कि महायुति सरकार के सत्ता में आते ही राज्य के तटीय क्षेत्र में 9 ड्रोन तैनात किए गए हैं। अब शुरुआत में 5 तटीय सुरक्षा नौकाएं शुरू की जाएंगी और बाद में इनकी संख्या 15 तक बढ़ाई जाएगी।राणे ने मुंबई में वाटर टैक्सी और वाटर मेट्रो नेटवर्क शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को "मुंबई वाटर मेट्रो मैन" की उपाधि दी जाएगी।

शनि शिंगणापुर विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया

नितेश राणे ने शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा:"क्या हाजी अली या अजमेर दरगाह में कोई हिंदू कर्मचारी नियुक्त होता है? फिर हमारे हिंदू धार्मिक स्थलों पर इस तरह की हरकत क्यों?" राणे का कहना है कि हिंदू धार्मिक स्थलों की गरिमा के साथ हो रहा खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी मुस्लिम संस्था में कोई हिंदू कर्मचारी नहीं होता, लेकिन हिंदू स्थलों पर यह लगातार हो रहा है।

अन्य खबरे