Breaking News

मस्जिदों के नाम पर जमीनों पर हो रहा कब्जा- किरीट सोमैया

12 Apr, 2025 269

पिछले कुछ महीनों से किरीट सोमैया इस मस्जिदों से लाउडस्पीकर्स के मामले को उठाते चले आ रहे थे। लेकिन उन्होंने धार्मिक परिसरों में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के गोवंडी में 72 मस्जिदों पर अवैध लाउडस्पीकर लगाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 


वहीं महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर्स को लेकर एक बार विवाद गहरा गया है। बीजेपी नेता किरीटी सोमैया ने कहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर्स की आवाज बंद होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मस्जिदों के नाम पर अतिक्रमण किया गया है। 


बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को कहा, मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से होने वाली तेज आवाज अब बंद होनी चाहिए। हाल के वर्षों में धर्म का तीन तरह से दुरुपयोग हुआ है। एक तरफ इसका इस्तेमाल किसी खास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। 


उन्होंने आगे कहा, दूसरी तरफ लाउडस्पीकर्स के जरिए कट्टरपंथी प्रचार किया गया है और तीसरी तरफ मस्जिदों के नाम पर जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार ने अब उचित नियम लागू किए हैं। मैं देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले का स्वागत करता हूं। 

अन्य खबरे