Breaking News

ढाका में 69 लोग ज़िंदा जले

21 Feb, 2019 1518

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

रासायनिक गोदाम में भीषण आग लगने से ढाका में 69 लोगों की जलकर मौत हो गई. गौरतलब है कि ढाका के एक पुराने इलाके में रासायनिक गोदामों के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 69 लोग मारे गए। बांग्लादेश के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक हमने 69 शव बरामद किए हैं। शवों की संख्या बढ़ सकती है। तलाश अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि ढाका के पुराने इलाके चौक बाजार में आग गैस सिलेंडर से लगी होगी जिसके बाद वह तेजी से पूरी इमारत में फैल गई जहां ज्वलनशील पदार्थ भंडार करके रखे हुए थे।  

अन्य खबरे