Breaking News

वक्फ के बाद ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीनों पर है बीजेपी की नजर - उद्धव ठाकरे

07 Apr, 2025 182

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
राज्यसभा और लोकसभा से पारित होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ विधेयक कब कानून बन चुका है.इसके पारित होने के साथ ही कई राज्यों में वक्फ की अवैध संपत्तियों के खिलाफ एक्शन की भी तैयारी हो गई है, खासकर उत्तर प्रदेश में तो योगी आदित्यनाथ ने वक्फ अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दे दिया है.हालांकि विपक्ष की तरफ से वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.वहीं भले ही उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने से इनकार कर दिया है. लेकिन उद्धव ठाकरे लगातार भाजपा पर हमलावर है.इसी कड़ी में एक बार फिर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि वक्फ के बाद अब बीजेपी की नजर ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीनों पर है, जिन्हें उनके मित्र को सौंपा जाएगा.साथ ही ठाकरे ने बीजेपी को राम जैसा व्यवहार करने की सलाह दी है.

      उद्धव ने कहा कि वक्फ कानून लागू करने के बाद बीजेपी की नजर अब ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीनों पर है, जिन्हें उनके मित्र को सौंपा जाएगा. इन्हें किसी भी समुदाय से कोई प्रेम नहीं है.उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब राम जैसा व्यवहार करना चाहिए, ना कि देश के धार्मिक ढांचे को नुकसान पहुंचाना चाहिए.वहीं शिवसेना यूबीटी के  राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वक्फ कानून को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.संजय राउत ने आरोप लगाया है कि सारी वक्फ की जमीनों को बीजेपी उद्योगपति मित्रों को दे देगी. बीजेपी को गरीबों के हक के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है.उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जितने पैसे खर्च किए हैं, उतना तो महाराष्ट्र का पूरा बजट था.इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया है कि मुसलमानों के बाद अब ईसाईयों की बारी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए जितेंद्र ने लिखा, 'आरएसएस के मुखपत्र "ऑर्गनाइजर" में दावा किया है कि पूरे देश में सबसे ज़्यादा जमीन का मालिक वक्फ बोर्ड नहीं, बल्कि कैथोलिक चर्च के पास है.

अन्य खबरे