नहीं रहे जाने माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना

 30 Apr 2021  692

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजतक न्यूज़ चैनल के जाने माने पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन हो गया है| उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है| कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है| उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गया  है| कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है| पत्रकारों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है| रोहित सरदाना के निधन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर लिखा कि बहुत ही भयानक समाचार है| जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है| आज सुबह दिल का दौरा पड़ा| उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना| वहीं आजतक मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने लिखा है कि हंसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियां| उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था रोहित सरदाना जी| आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में आईसीयू में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर| कुछ कहने को अब बचा ही नहीं| वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने लिखा कि अब से थोड़ी देर पहले हमारे साथी का फोन आया| उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे| हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी| ये भगवान की नाइंसाफ़ी है| ॐ शांति| रोहित सरदाना के निधन पर शिव अरोरा ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई है| उन्होंने कहा कि विदाई, रोहित भाई| यह विश्वास नहीं किया जा सकता है| कोई शब्द नहीं बचे हैं| आपको याद किया जाएगा, मेरे दोस्त| रोहित सरदाना के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाताया| उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है| वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे| प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें| ॐ शांति| बता दें कि रोहित सरदाना के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा धक्का लगा है| in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से दिवंगत रोहित सरदाना को भावभीनी श्रद्धांजलि!