आईपीएल-2020 की तारीख़ 19 सितंबर तय
24 Jul, 2020
863
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फाइनल तारीख़ 19 सितंबर तय कर दी गई है. 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। ग़ौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है। पटेल ने कहा कि संचालन परिषद जल्द ही बैठक करेगी, लेकिन हमने कार्यक्रम तय कर लिया है। यह 19 सितंबर से शुरू होकर आठ नवंबर तक होगा। हमें सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा। जाहिर है जो क्रिकेटप्रेमी लगातार आईपीएल शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे उनके लिए भी यह फैसला राहत देनेवाला है.