Breaking News

आज आईपीएल के मैच में होगी धोनी और रोहित की भिड़ंत

08 Apr, 2023 696

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आईपीएल 2023 के तहत आज आपको महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भिड़ंत देखने को मिलेगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में जब अपने घरेलू मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मैदान में उतरेगी, तो उसके सामने सत्र के शुरुआती मुकाबले में मिली हार को पीछे छोड़ने की चुनौती होगी। मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टीम लगभग एक सप्ताह के विश्राम के बाद तरोताजा महसूस कर रही होगी। पर मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर जुनूनी प्रशंसकों के सामने धोनी के धुरंधरों का सामना करने को लेकर अतिरिक्त दबाव में होगी। धोनी ने हालांकि पिछले मैचों में नो बॉल से परेशान होकर टीम के गेंदबाजों को चेतावनी दी, जिससे राजवर्धन हैंगरगेकर और तुषार देशपांडे जैसे युवा दबाव में होंगे और दोनों को वानखेड़े मैदान की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जाहिर है आज मुंबई के इन मैच में दर्शकों को रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा। 

अन्य खबरे