Breaking News

कंधे की चोट से शिखर धवन नहीं खेल पाएंगे कुछ मैच

22 Jan, 2020 1260
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बल्लेबाज शिखर धवन कंधे में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौर पर खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को धवन के स्थान पर संजू सैमसन को टी-20 में वापस बुलाया। वहीं, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को वनडे टीम में मौका दिया है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद बाहर कर दिया गया था लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर वह एक बार फिर टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। वहीं शॉ पहली बार वनडे टीम में आए हैं। शॉ टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको चोट लगी थी जिसके कारण वह बाहर हो गए थे और फिर डोपिंग के कारण भी वह बाहर ही रहे थे। धवन भी चोट से वापसी करते हुए श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में लौटे थे। बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में वह फिर चोटिल हो गए थे इसलिए टीम से बाहर चले गए हैं। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंदलुरू में खेले गए तीसरे वनडे मैच में गेंद रोकने के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी.

अन्य खबरे