Breaking News

घुटने के चोट से परेशान हैं महेंद्र सिंह धोनी

13 Apr, 2023 1764

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बुधवार को उसके होम ग्राउंड पर हरा दिया। इस मैच के नतीजे से टीम उबर नहीं पाई थी कि चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक और झटका दिया है। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद फ्लेमिंग ने बताया कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और यह उनके प्रदर्शन पर प्रभाव डाल रहा है। बता दें कि धोनी को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच यानी में ही घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद वह अगले कुछ मैचों के दौरान लंगड़ाते हुए दिखे। हालांकि, उन्होंने चेन्नई के चारों मैचों में हिस्सा लिया है। सीएसके ने अब तक इस सीजन में चार में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, काइल जेमीसन की जगह टीम में शामिल किए गए दक्षिण अफ्रीकी पेसर सिसांदा मगाला भी चोट की वजह से अगले दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए कैच लेते वक्त अंगुली में चोट लगी थी। बता दें इस बार के आईपीएल 2023 के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं।

अन्य खबरे