Breaking News

जयसूर्या की तीन शादियों में से एक भी नहीं बची

30 Jun, 2020 960

संवाददाता/in24 न्यूज़.
 श्रीलंका के मशहूर रहे खिलाड़ी सनथ जयसूर्या आज  अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. शादी के चक्कर में कई बार इंसान इस कदर फंसता है कि बीवी दर बीवी वह जो सुकून चाहता है उसमें सफलता नहीं मिल पाती। ऐसा ही मामला श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक रहे सनथ जयसूर्या के बारे में सामने आया है. 1969 में जन्मे जयसूर्या ने क्रिकेटीय दुनिया पर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी का असर छोड़ा है। जयसूर्या का क्रिकेट करियर जितना बेहतरीन रहा, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही विवादो में रही। इस विस्पोटक बल्लेबाज ने तीन शादियां की थी और सभी शादियां टूट गई। सनथ जयसूर्या ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने वनडे क्रिकेट को बदलकर रख दिया। उन्होंने अपने बल्ले से वे कमाल किए जो उस समय सोचे भी नहीं जा सकते थे। महज 48 गेंद पर शतक हो या फिर 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी। जयसूर्या का नाम ही आक्रामक बल्लेबाजी का पर्याय बन गया था। जयसूर्या बतौर गेंदबाज के रूप  टीम में शामिल हुए। उस वक्त के श्रीलंकाई कोच डेव वॉटमोर और कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने जयसूर्या को सलामी बल्लेबाज बनाया। इसके बाद रमेश कालूविताराना के साथ मिलकर उन्होंने एक ऐसी सलामी जोड़ी बनाई जो दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए खौफ बन गई। गेंद शॉर्ट हो या फुल, जयसूर्या का हमला पूरा रहता था। बहरहाल जयसूर्या का आनेवाला समय खुशियों से भरा हो उनके प्रशंसक यही दुआ कर रहे हैं.  

अन्य खबरे