Breaking News

धोनी मेरे मेंटॉर हैं : ऋषभ पंत

02 May, 2020 936

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अधिकतर क्षेत्रों में कोई न कोई किसी न किसी से प्रभावित होता है तो कोई किसी का  मेंटॉर  तक का स्थान ले लेता है.  एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने कइयों को प्रोत्साहित और प्रभावित किया है. धोनी के बारे में युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत का कहना है कि धोनी उनके मेंटॉर हैं. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बतौर मेंटर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कभी भी अपनी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं. पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि धोनी मेरे मेंटॉर हैं, मैदान के अंदर भी और बाहर भी. मैं उनसे कभी भी अपनी समस्याओं को लेकर बात कर सकता हूं. वो मुझे पूरी तरह से समस्या का समाधान नहीं देते इसलिए ताकि मैं उन पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हो जाऊं. वह मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत बात बताते हैं जो मेरी मदद करती हैं. वह मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं. हालांकि यह ज्यादतर होता नहीं है. माही भाई अगर क्रीज पर हैं तो आप जानते हो कि चीजें सुलटी हुई हैं. उनके दिमाग में प्लान रहता है आपको सिर्फ उसे मानना होता है. मुझे इस बात पर गर्व होता है कि दोनों मेरे प्रदर्शन को मानते हैं. यह जरूरी है कि आप अपने आर्दशों से सीखें, लेकिन उनकी नकल न करें. यह जरूरी है कि आप अपनी पहचान बनाएं.

अन्य खबरे