पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर के पास एक और कांस्य पदक जीतने का मौका
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं अब एक बार फिर मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने का मौका मिला है। दरअसल मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को दक्षिण कोरिया की जोड़ी से होगा। गौरतलब है कि मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था।
बता दें ककि मनु और सरबजोत की जोड़ी के सामने दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी की चुनौती होगी। क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 580 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रही। ओह ये जिन और ली वोन्हो की कोरियाई जोड़ी 579 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। बता दें कई मिक्स्ड टीम इवेंट में चार टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। शीर्ष दो टीमें स्वर्ण और रजत के लिए भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य के लिए भिड़ती हैं।
वहीं भारत की एक और शूटर रमिता जिंदल को निराशा हाथ लगी. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के फाइनल में 7वें स्थान पर रही। 20 साल की रमिता ने 8 निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया। रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ओह ये जिन ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अब मनु अपना पिछला बदल लेते हुए कांस्य पर कब्जा जमा सकती हैं। वहीं मनु भाकर और सरबजोत का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला मंगलवार को दोपहर 1 बजे होगा।