Breaking News

मेरीकॉम ने ओलंपिक क्वालीफायर के लिये भारतीय टीम में जगह बनाई

28 Dec, 2019 1142

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
विश्व भर में भारत का नाम रौशन करनेवाली और छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा) ने निकहत जरीन को 9-1 से हराकर चीन में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है। इस मुकाबले में मेरीकॉम ने बहुत दमदार मुक्के जमाकर स्पष्ट अंक प्राप्त किए। अन्य नतीजों में दो बार की विश्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किग्रा) को साक्षी चौधरी ने शिकस्त दी। एशियाई पदकधारी लाठेर चौधरी के तेज तर्रार आक्रमण के सामने नहीं टिक सकीं। वहीं 60 किग्रा वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी राष्ट्रीय चैम्पियन सिमरनजीत कौर से पराजित हो गयीं। इस मुकाबले में भी चपलता अहम रही जिससे सिमरनजीत ने सरिता को तेज मुक्कों से पस्त किया।

अन्य खबरे