हार्दिक पंड्या ने दुहराया युवराज सिंह का रिकॉर्ड
संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक ने पंड्या (Hardik Pandya) ने एक बड़ा ख़िताब अपने नाम किया है। हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 में 51 रन बनाने के अलावा चार विकेट लेकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को दोहरा दिया है। युवराज के बाद हार्दिक ही एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने एक टी20 मैच में 50 रन भी बनाए और चार विकेट भी लिए। चोटिल होने के कारण हार्दिक पंड्या 2018 से 2020 तक क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान उनके करियर पर कई सवाल उठाए गए। यह भी कहा गया कि उनका करियर ज़्यादा लंबा नहीं चलेगा। मगर आज सरे सवालों के जवाब हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से दे दिया है। शुक्रवार को हार्दिक ने ज़बरदस्त खेल दिखाया। टी20 विश्व कप के बाद भारत के लिए यह सबसे कठिनतम मैचों में एक था। इंग्लैंड की टीम इस फ़ॉर्मेंट में काफ़ी अच्छी है। इस मैच में हार्दिक ने पहले अर्धशतक बनाया और फिर चार विकेट लिए। इससे पहले एक ही मैच में 50 रन बनाते हुए चार विकेट लेने का काम सिर्फ़ युवराज सिंह ने किया था। अपने प्रदर्शन से हार्दिक ने अपनी क्षमता को बखूबी दर्शाने का काम किया है।