अमेरिका भारत से ले सकता है कभी भी जीएसपी दर्जा
31 May, 2019
1333
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के तौर तरीकों से परेशान अमेरिका जल्द ही भारत को बड़ा झटका देने वाला है जिससे भारत को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. अनेक अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वित्तीय आधार पर और टैक्स लगाने के कारण अपनी नाराजगी जता चुके हैं. दरअसल अमेरिका भारत को मिले जीएसपी दर्जे को खत्म करने के अपने फैसले पर कायम है और जल्द ही इसको खत्म कर सकता है. अमेरिका ने भारत के जीएसपी दर्जे को खत्म करने की घोषणा 4 मार्च को की थी जिसके बाद 60 दिनों का नोटिस भी दिया गया था. ये नोटिस 3 मई को खत्म हो गया है और अब बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार भारत को दिए गए जीएसपी दर्जे को कभी भी वापस ले सकती है.