Breaking News

इमरान खान की पार्टी की हो सकती है पाकिस्तान में वापसी

09 Feb, 2024 571

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम चुनाव के बाद पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं। आधिकारिक नतीजे आज ही घोषित हो सकते हैं। नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से आज 265 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जबकि बाकी सीटें रिजर्व हैं। पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने शुरूआती रूझान में धूम मचा दिया है। अब तक 265 में से 138 सीट के रुझान सामने आए हैं। इमरान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय 138 सीटों पर आगे हैं। 35 पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और 17 पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कैंडिडेट्स आगे है। इससे पहले पाकिस्तान में गुरुवार सुबह से आम चुनाव के लिए मतदान के दौरान आतंकी हमला हुआ, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में ग्राहा असलम मतदान केंद्र पर एक पुलिस वाहन पर बम हमले में कम से कम चार पुलिस अधिकारी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। बता दें कि खबर यह भी है कि नवाज शरीफ देश छोड़कर भाग सकते हैं।

अन्य खबरे