Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

देश की जनता 2024 में अच्छे से जवाब देगी : नीतीश कुमार

03 Sep, 2022 566

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयोजित जदयू के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए. बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हालात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. बेहतर काम करें. वहीं बैठक से बाहर आने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मणिपुर में विधायकों के टूटने पर कहा कि देश की जनता देख रही है. देश की जनता 2024 में अच्छे से जवाब देगी. किसी दूसरे राज्य में विधायकों को तोड़ रहे हैं नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का किसी दूसरे राज्य में पार्टी के विधायकों को तोड़ रही है. ये क्या स्वभाव है. सभी देख रहे हैं. यह कौन सा स्वभाव है सभी देख रहे हैं. एक नए ढंग का काम किया जा रहा है. यह संवैधानिक काम है क्या, सभी बतावें. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति में देश की विपक्ष एक साथ जुटकर काम करती है तो परिणाम बेहतर देखने को मिलेगी. बता दें कि नीतीश कुमार आनेवाले दिनों में प्रधानमंत्री का चेहरा भी बन सकते हैं.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.