Breaking News

उड़ान के बाद खुल गया विमान का दरवाजा, बच गई सबकी जान

06 Jan, 2024 558

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कहावत फिर चरितार्थ होते हुए अलास्का एयरलाइंस के विमान में बैठे यात्रियों पर चरितार्थ हुआ कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय! बोइंग 737-9 मैक्स विमान को उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया। यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ये घटना घटी। विमान में 171 लोग और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। दरवाजे के अलग होने की बात पता लगने के बाद पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा कि हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ। फिलहाल लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अन्य खबरे