चीन गैस प्लांट में विस्फोट से 10 की मौत, 19 घायल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन गैस प्लांट में विस्फोट से 10 लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि चीन के हेनान प्रांत के यीमा शहर में एक गैस प्लांट में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं. खबरों के मुताबिक, धमाका शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हुआ. घटना के बाद से पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनके बारे में अबतक कोई पता नहीं चला है.चीनी अफसरों के मुताबिक, धमाके से टंकी में भरे ज्वलनशील पदार्थों की वजह से नहीं हुआ. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. बताया जा रहा है कि विस्फोट से तीन किलोमीटर दूर मौजूद इमारतों के शीशे टूट गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लांट में देखते ही देखते आग लग गई. उसके बाद पूरी इलाके में धुंआ फैल गया.इस हादसे के बाद अबतक लोगों में दहशत बनी हुई है.