Breaking News

चोट लगने से हुई डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप की मौत

16 Jul, 2022 557

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप  की मौत  पर न्यूयॉर्क के चिकित्सकों ने कहा है कि गहरी चोट के कारण उनकी मौत हुई हुई। ट्रंप  की तीन संतानों की 73 वर्षीय मां इवाना ट्रंप के निधन के बारे में सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी थी कि वह न्यूयॉर्क सिटी में अपने घर में सीढ़ियों के नीचे बेहोशी की हालत में पाई गई थीं और ऐसा माना जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिर गई होंगी। पुलिस का मानना है कि उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना की वजह से हुई होगी। बाद में चिकित्सकों ने बताया कि गहरी चोटों की वजह से श्रीमती ट्रंप की मृत्यु हुई है। ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि वह एक खूबसूरत गजब की महिला थी, जिसने एक बेहतरीन और प्रेरणादायक जीवन बिताया। पूर्व चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट शासन में पली-बढ़ीं श्रीमती ट्रंप 1977 में पूर्व राष्ट्रपति संग शादी के बंधन में बंधी थीं और इसके 15 साल बाद 1992 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। वर्ष 1980 और 1990 के दशक में न्यूयॉर्क में इन दोनों की जोड़ी नामी-गिरामी हस्तियों की सूची में शामिल थी और इनके बीच की दूरी ने उन दिनों खूब सूर्खियां बटोरी थीं। श्रीमती ट्रंप अलग होने के बाद सौंदर्य उत्पादों, कपड़ों और आभूषणों के पेशें से जुड़ गई थीं। इसके अलावा, उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। उन्होंने वर्ष 2017 में प्रकाशित अपने संस्मरण ‘राइजिंग ट्रंप’ में अपने तीन बच्चों की परवरिश का जिक्र किया था। उनके निधन पर उनके परिवार से जुड़े तमाम लोगों और परिचितों ने दुख जताया है। अनेक देशों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

अन्य खबरे