Breaking News

पत्नी से झूठ बोलकर घूमने गया पति प्रेमिका के चक्कर में ले आया कोरोना

06 Jun, 2020 957

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूरी दुनिया में आज भले ही कोरोना का खौफ है, मगर ब्रिटेन में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल, ब्रिटेन का एक शादीशुदा युवक पत्नी को धोखे में रखकर चोरी छिपे घूमने गया था, जहां वह कोरोना की चपेट में आ गया और पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। द सन की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल का यह युवक पत्नी को बताकर गया था कि वह कारोबारी यात्रा पर ब्रिटेन में ही दूसरे शहर जा रहा है। घर लौटने के बाद उसमें कोरोना के लक्षण दिखने लगे, जांच के बाद पाया गया कि वह संक्रमित है। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की पूछताछ में उसे बताना पड़ा कि वह ब्रिटेन में था ही नहीं, इटली में अपनी प्रेमिका के साथ था। पत्नी को इसकी भनक लगी तो मामले ने तूल पकड़ लिया। पत्नी का कहना है कि संक्रमित होने के कारण अभी वह कुछ नहीं बोलेगी। स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, युवक की हालत स्थिर है और वह जल्द महामारी से उबर जाएगा। बता दें कि इटली में कोरोना का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां चीन से अधिक मौतें हो चुकी हैं।  

अन्य खबरे