Breaking News

बिश्केक में पीएम मोदी और इमरान की संक्षिप्त मुलाकात

15 Jun, 2019 1304

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात होगी या नहीं इसको लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं उसमें परिवर्तन आ ही गया और दोनों के बीच संक्षिप्त मुलाकात हो ही गई. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर नेताओं के लाउंज में मोदी और खान ने एक दूसरे का अभिवादन किया। समझा जाता है कि दोनों की आमने-सामने की पहली बातचीत के दौरान खान ने मोदी को चुनाव में मिली जीत की बधाई दी। हालांकि सूत्रों ने बताया कि दोनों की कोई बैठक नहीं हुई।

अन्य खबरे