भारत चीन के बीच बहुत मुश्किल स्थिति : ट्रंप
21 Jun, 2020
1005
संवाददाता/in 24 न्यूज़.
भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच बरक़रार तनाव के मद्देनज़र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है कि वह भारत और चीन से बातचीत कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत मुश्किल स्थिति है। हम भारत और चीन दोनों से बात कर रहे हैं। उनके बीच वहां बड़ी समस्या हो गई है। उनके बीच झड़प हो रही है। हम देखेंगे कि क्या कर सकते हैं। हम कोशिश और उनकी मदद करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बीते माह ट्रंप ने भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर मध्यस्थता की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। हालांकि, उनकी इस पेशकश को दोनों देशों ने ठुकरा दिया था।