भूकंप के तेज झटके से हिला न्यूजीलैंड
16 Mar, 2023
1147
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह न्यूजीलैंड (New Zealand) के केरमाडेक द्वीप समूह (Kermadec Islands) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने यह जानकारी दी। सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 30.2 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 176.05 डिग्री पश्चिम देशांतर पर तथा सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। वहीं, पिछले महीने तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके चलते करीब 90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। 47 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।