Breaking News

महारानी एलिजाबेथ के महल में तीर-कमान लेकर घुसा भारतीय सिख युवक

28 Dec, 2021 846

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जलियावाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए एक भारतीय सिख ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के महल में तीर-कमान लेकर घुस गया। एलिजाबेथ क्रिसमस मनाने विंडसर कैसल में थीं। बताया जा रहा है कि 19 साल का जसवंत सिंह चैल 1919 के जलियावाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी को मारने पहुंचा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन पुलिस उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच करवा रही है। उसे चिकित्साकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। एक वीडियो में जसवंत सिंह तीर-कमान से लैस नजर आ रहा है। उसने खुद स्नैपचैट पर वीडियो अपलोड किया था। उसने वीडियो में कहा कि मुझे माफ करें। अब देखना होगा कि मानसिक स्वास्थ्य की जांच के बाद कैसी रिपोर्ट आती है!

अन्य खबरे