Breaking News

समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस के बाद अब पाकिस्तान ने लाहौर-अमृतसर बस सेवा बंद की

10 Aug, 2019 1373
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस के बाद अब पाकिस्तान ने लाहौर-अमृतसर बस सेवा बंद कर दी है. गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. लाहौर-अमृतसर बस सेवा बंद करने के बाद पाकिस्तान ने शनिवार को अमृतसर-लाहौर बस सेवा पर ब्रेक लगा दी है. पाकिस्तान ने भारत से अपनी बस मंगवा ली और लाहौर से भारत की बस को खाली लौटा दिया है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से बस सेवा को बंद या निलंबित किए जाने के बारे में लिखित सूचना नहीं दी गई है. यहां लौटी बस के चालक का कहना है कि फिलहाल पाकिस्‍तान के टर्मिनल अधिकारी ने मौखिक रूप से इस बस सेवा को बंद करने की बात कही.  

अन्य खबरे