Breaking News

"भारत के खिलाफ जंग की चेतावनी! सिंधु जल विवाद पर भड़के बिलावल भुट्टो"

16 Jun, 2025 153

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के साथ बातचीत की वकालत की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सिंधु जल संधि से सस्पेंशन नहीं हटाया गया, तो पाकिस्तान के पास "युद्ध के अलावा कोई विकल्प नहीं" बचेगा।

यह बयान उन्होंने ब्रसेल्स यात्रा के दौरान जर्मन प्रसारक ‘डॉयचे वेले उर्दू’ को दिए इंटरव्यू में दिया। बिलावल ने कहा कि कश्मीर, जल विवाद और आतंकवाद जैसे मसले केवल समग्र संवाद के ज़रिए ही सुलझ सकते हैं।बिलावल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह भारत को वार्ता की टेबल पर लाने में मध्यस्थता करे, ताकि दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में ठोस प्रयास हो सके।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन जल अधिकारों पर कोई समझौता नहीं करेगा। भारत की जल आपूर्ति रोकने की कोशिश पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।”

भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि वह केवल आतंकवाद और पीओके पर ही बात करने को तैयार है। वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के बाद समग्र वार्ता प्रक्रिया रुकी हुई है।

हाल ही में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा पाक-पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले के चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

अन्य खबरे