Breaking News

पीएम मोदी को नेतन्याहू का खास निमंत्रण, भारतीय पायलट के साहस को मिलेगा सम्मान

23 Oct, 2026 9

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माचर के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मित्र बताया और भारत और इजरायल के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की प्रशंसा की। नेतन्याहू ने आगे कहा उन्होंने निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल दोनों ज़मीन और हवा में आतंकवाद से मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों में जारी प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

गुरुवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मिथ माचर के साथ मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। कैप्टन स्मिथ ने दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट में 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाई थी। खुद घायल होने के बावजूद, उनकी बहादुरी और साहस ने कई लोगों की जान बचाई।

नेतन्याहू ने अपने पोस्ट में कहा, मैंने अपने मित्र और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने उन्हें इस बहादुर भारतीय पायलट के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल जमीन और हवा दोनों में मिलकर आतंकवाद से लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे मजबूत और दीर्घकालिक संबंधों की भी प्रशंसा की।

अन्य खबरे