महाराष्ट्र की 5 शख्सियतों को मिलेगा पद्म पुरस्कार !

 27 Jan 2025  83

साल 2025 के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. यह पुरस्कार कला,  सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। 


इस बार राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 113 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में 10  विदेशी,  एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए जाने का ऐलान  किया गया है। 


ये 7 हस्ती पद्म विभूषण से होंगी सम्मानित-
-दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को मेडिसिन के क्षेत्र में- न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर कोसर्वजनिक मामले में -कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया को कला के क्षेत्र में- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में---एम. टी. वासुदेवन नायर को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में--- मरणोपरांत ओसामु सुजुकी को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में और  मरणोपरांत शारदा सिन्हा को कला क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा


ये 19 हस्तियां पद्म भूषण से होंगी सम्मानित
जिसमें ए सूर्य प्रकाश को साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता के क्षेत्र में--अनंत नाग को कला के क्षेत्र में, बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में--जतिन गोस्वामी को कला क्षेत्र में--जोस चाको पेरियाप्पुरम को चिकित्सा क्षेत्र में-कैलाश नाथ दीक्षित को पुरातत्व क्षेत्र में--मनोहर जोशी को मरणोपरांत सार्वजनिक मामले में--नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में--नंदमुरी बालकृष्ण को कला क्षेत्र में--पीआर श्रीजेश को खेल क्षेत्र में, पंकज पटेल को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में--पंकज उधास को मरणोपरांत कला क्षेत्र--रामबहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता क्षेत्र में---साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य में--एस अजित कुमार को कला क्षेत्र में--शेखर कपूर को कला क्षेत्र में--सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत सार्वजनिक मामले में---विनोद धाम को विज्ञान और अभियांत्रिकी क्षेत्र में  पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 


बता दें कि महाराष्ट्र में, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई लोगों को ‘पद्म’ पुरस्कारों से नवाजा जाएगा, जिससे राज्य में खुशी का माहौल है। इस वर्ष, ‘पद्मश्री’ पुरस्कार पाने वालों में नागपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे शामिल हैं, जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसके साथ ही, प्रतिभाशाली लेखक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पक्षी विज्ञानी, जिन्हें आदरपूर्वक ‘अरण्यऋषि’ भी कहा जाता है, और वन्यजीव विद्वान मारुति चित्तमपल्ली को भी सम्मानित किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चैतराम पवार को भी ‘पद्मश्री’ से नवाजा जाएगा। 


कला और संस्कृति के क्षेत्र में, दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, और शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिडे-देशपांडे को भी ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मनोहर जोशी और पंकज उधास को ये पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है और इनके अलावा कला के क्षेत्र में शेखर कपूर को दिया जाने वाला है।


गौरतलब है कि ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं. वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। कहा अपने कार्यक्षेत्र में आपका योगदान महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। महाराष्ट्र में सभी को आपकी सफलता पर गर्व है।