कोरोना से 24 घंटे में छह मौतें, 692 ताजा मामले दर्ज

 28 Dec 2023  503

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पिछले 24 घंटों में छह कोविड मौतों और 692 नए मामलों की सूचना मिकी है। इसके साथ, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,097 हो गई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है। विश्वसनीय सूत्रों की रिपोर्ट है कि छह मौतों में से दो महाराष्ट्र से और एक-एक दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल से हुई थीं। 27 दिसंबर को, भारत की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 वैरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की।बुधवार तक, भारत में दर्ज JN.1 मामलों की कुल संख्या वर्तमान में 109 है। ऐसे में सरकार ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है।