Breaking News

अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

31 May, 2020 1165

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इंसान की ज़िंदगी में जब अवैध संबंधों का सिलसिला शुरू होता है तब उसका अंजाम उसे शायद ही पता होता है. मगर यही सच है कि एक न एक दिन उसका खुलासा होता ही है. यूपी के शाहजहांपुर में अवैध संबंध में बाधा बनने पर एक महिला ने प्रेमी की मदद से अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) कुलदीप सिंह गुनावत ने रविवार को बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहतेपुर गांव में राजवीर (26) की पत्नी अंजलि के निवाड़ी गांव के बबलू नामक युवक से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी मिलने पर राजवीर ने अंजलि के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शनिवार रात को अंजलि ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और दोनों ने गला दबाकर राजवीर की हत्या कर दी। गुनावत ने बताया कि रविवार को खबर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया है जबकि प्रेमी बबलू घटना के बाद से लापता है उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबरे