Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने की सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 सप्ताह में समर्पण का दिया निर्देश

23 Jul, 2026 165

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। न्यायालय ने उसकी जमानत रद्द करने पर विचार करते हुए उसे 3 सप्ताह के भीतर समर्पण करने का विकल्प दिया है।

न्यायालय ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने मंगलवार को सुनवाई की। मेघालय सरकार ने उच्च न्यायालय द्वारा सोनम को दी गई जमानत को चुनौती दी थी। न्यायालय ने सोनम के वकील से कहा कि उसके पास दो विकल्प हैं। पहला, न्यायालय मामले की सुनवाई कर आदेश देगा। दूसरा, वह गवाहों के बयान होने तक समर्पण कर दे, इसके बाद जमानत पर फिर से विचार किया जाएगा। न्यायालय ने कहा, _"हम आपको अचानक नहीं पकड़ना चाहते। दूसरा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है। निर्देश लेकर वापस आए" न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि सोनम समर्पण करती है तो निचली न्यायालय को गवाहों के बयान जल्दी दर्ज करने का निर्देश दिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मई 2025 का है। इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी और सोनम शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय गए थे। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी और तीन किराए के हमलावरों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार राजा को पहाड़ी के एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां हत्या के बाद शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया। करीब 10 दिन बाद ड्रोन की मदद से शव बरामद हुआ था। सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे शिलांग की निचली न्यायालय से जमानत मिल गई थी, जिसे उच्च न्यायालय ने भी सही ठहराया था।
सरकार का तर्क
मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के कारणों में केवल टंकण की गलती थी, लेकिन सोनम को सभी जानकारी दी गई थी। सरकार का कहना है कि जमानत तकनीकी आधार पर दी गई है।
आगे क्या होगा?
न्यायालय ने सोनम से गुरुवार तक जवाब मांगा है। यदि वह समर्पण करती है तो गवाहों के बयान के बाद उसकी जमानत पर फिर से विचार होगा।फिलहाल सोनम शिलांग में है और निचली न्यायालय की शर्तों का पालन कर रही है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.