Breaking News

आरपीएफ जवान की राइफल से गोली चली तो सारनाथ एक्सप्रेस में हुई मौत

10 Feb, 2024 767

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुररेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक कांस्टेबल की राइफल से गोली चलने से मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग पौने छह बजे छपरा से दुर्ग जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए एस्कॉर्ट कर आरपीएफ़ की टीम के एक कांस्टेबल की राइफल से एस टू कोच से उतरते समय गोली चल गई। यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर के बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई। गोली सीने में लगने से कांस्टेबल दिनेश चन्द्र की मौत हो गई। वह राजस्थान का निवासी था। गंभीर रूप से घायल यात्री मोहम्मद दानिश को इलाज के लिए राजधानी के लिए एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेट में उसे गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। रेलवे प्रवक्ता ने मृत जवान की राइफल से गोली के दुर्घटनावश चलने की आशंका जताई है,जबकि जानकारों का कहना है कि ऑटोमेटिक राइफल को लोड करने के बाद लॉक किया जाता है तो फिर गोली किस परिस्थिति में चली! पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे