Breaking News

एक शख्स ने बीवी और पांच बच्चों पर किया धारदार हमला, चार की हुई मौत

01 Dec, 2020 738

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर इंसान अपने परिवार की रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मगर  बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली (एक प्रकार का धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि बलहा अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली से काट डाला। इस घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है। विपिन सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्याकांड के बाद इसपर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

अन्य खबरे