Breaking News

एनसीबी की राडार पर माया नगरी मुंबई और बॉलीवुड !

10 Dec, 2020 726

ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/मुंबई    

              मायानगरी में आए दिन ड्रग्स के मामले सामने आ रहे हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम रोज नए-नए खुलासे कर रही है इसी कड़ी में गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बॉलीवुड के एक मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट को गिरफ्तार किया है जो एक ऑटो रिक्शा में अपने साथ 11 ग्राम कोकीन लेकर सफर कर रहा था. बरामद की गई कोकीन के साथ 56 हजार रुपए की नकदी भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बरामद की है. बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स बेचने के लिए लाई गई थी. मुंबई के ओशिवारा इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यह कार्रवाई की है. मेकअप आर्टिस्ट के साथ ऑटो चालक को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल हेड समीर वानखेड़े की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार लोगों में से एक सूरज गोंदाबे है जो कई प्रोडक्शन हाउस के लिए काम कर चुका है जबकि सूरज के साथ गिरफ्तार किए गए ऑटो ड्राइवर का नाम यादव बताया जा रहा है जो पुलिस के मुताबिक नाइजीरियाई सिंडिकेट के लिए काम करता था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उन्हें मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को 16 दिसंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि नाइजीरियाई सिंडिकेट के लिए कहीं कथित मेकअप आर्टिस्ट भी तो काम नहीं कर रहा था.

       नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार बुधवार को मेकअप आर्टिस्ट में कोकीन की सप्लाई ली थी लेकिन उसकी डिलीवरी वो कहां करने वाला था इसका भी एजेंसी पता लगाने में जुटी है.

अन्य खबरे