Breaking News

केरल के सड़क हादसे में चार की मौत

29 May, 2021 787

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
केरल के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक केरल में अलाप्पुझा जिले के हरिपद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर आज सुबह तड़के एक लॉरी और कार में जोरदार भिड़ंत  हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरीपद पुलिस के अनुसार, रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक रियाज ने अलाप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा आज सुबह तड़के करीब 3.40 बजे हुआ। पुलिस को शक है कि ट्रक चालक को नींद आ गई होगी और यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, तीन मृतकों की पहचान आयशा फातिमा, बिलाल और रियाज के रूप में हुई है। बता दें कि बिलाल फातिमा का बेटा है और इसकी उम्र महज पांच साल थी।  तीनों अलाप्पुझा के कायमकुलम और कोल्लम के कोट्टाकरकारा के उन्नीकुट्टन के निवासी हैं। दो व्यक्तियों अजमी और अंशद को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने रोड पर से वाहन को हटाकर जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे