Breaking News

अमरनाथ यात्रा के बाद अब दरगाह पहुंची सारा

25 Jul, 2023 1510

संवाददाता/in24न्यूज़    

फिल्म जरा हटके जरा बचके की सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही है। सारा कश्मीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाती नजर आई । कुछ दिनों पहले सारा की सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा से तस्वीरें सामने आई थी जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने भोलेनाथ के दर्शन के बाद दरगाह में भी दस्तक दी, जहां वह माथा टेकते नजर आईं। एक्ट्रेस ने दरगाह में दुआ मांगी। इसके बाद वहां के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सभी दर्शकों को नमस्ते करती हैं और बताती हैं कि आंटी जी उनकी चाय के लिए बकरी का दूध निकाल रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- प्योर सोल. वहीं, अन्य ने लिखा- कभी कभी मुझे लगता है कि क्या ये वाकई में स्टारकिड है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- सारा तुम अलग ही हो यार, सच में विश्वास नहीं होता आप स्टारकिड हो, इतनी रॉयल फैमिली होने के बाद भी इतनी हंबल हो, एक ही दिल कितनी बार जीतोगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में दिखाई दी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था.

अन्य खबरे