Breaking News

नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी

26 May, 2022 764
संवाददाता/in24 न्यूज़.

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच मातोश्री-हनुमान चालीसा मामले में मुंबई की एक अदालत से जमानत पाने वाले निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले कई फोन आए। सांसद के निजी सहायक ने शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में बताया गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती के सांसद को धमकी दी है कि अगर आप फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी, तो आपको मार दिया जाएगा। अब देखना होगा की पुलिसिया जांच के बाद किस तरह की बात सामने आती है!

अन्य खबरे