Breaking News

जैकलीन को लेटर लिखकर महाठग सुकेश ने कहा ईस्टर की बधाई हो

09 Apr, 2023 622

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)  को लेटर लिखा है। लेटर के ज़रिए सुकेश ने जैकलीन को ईस्टर (Easter) की बधाई दी है। सुकेश ने लेटर में जैकलीन को खूबसूरत बताया है। सुकेश ने लेटर में लिखा है कि दुनिया में तुमसा कोई खूबसूरत नहीं, लव यू माय बेबी- ईस्टर की आपको बधाई। बता दें कि 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को की इससे पहले अपने जन्मदिन पर पत्र लिखा था। सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लिखे पत्र में कहा था कि माई बेबी जैकलीन, माय बोम्मा, मैं अपने जन्मदिन के इस दिन आपको बहुत मिस कर रहा हूं। बता दें कि सुकेश के साथ नोरो फतेह का नाम भी जुड़ चुका है।

अन्य खबरे