ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार
19 Feb, 2021
3223
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई की चारकोप पुलिस ने ज्वलेरी शॉप में लूटपाट करने वाले एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. खबर के मुताबिक गिरफ्तार लुटेरा कांदिवली स्थित पदमावती ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आया था और उसने दुकानदार से सोने का पेंडेंट दिखाने को कहा जब दुकानदार उसे पेंडेंट दिखा रहा था उसी दौरान वह उसके दुकान से पेंडल्स से भरा हुआ बॉक्स लेकर फरार हो गया. वारदात की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी चारकोप पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरु कर दी.और कई दिनों की जद्दो जहद के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी के साथ एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तकरीबन ढाई लाख की कीमत के सोने के गहने और 3 चोरी की बाइक बरामद की है.आपको बता दे कि लूट की यह घटना 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास चारकोप पुलिस स्टेशन के भारत भूषण बिल्डिंग में स्थित पद्मावती ज्वैलर्स में घटित थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दुकान मालिक चेतन खिचा वहां अकेला है. जिसके बाद लुटेरा ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ. उसने दुकानदार से मंगल सूत्र के लिए कुछ सोने के पेंडेंट दिखाने को कहा दुकानदार ने उसे एक बॉक्स में सोने के पेंडेंट की कुछ डिजाइन्स दिखाए.कुछ देर बाद लुटेरे ने कुछ और डिज़ाइन दिखाने को कहा दुकान मालिक जब दूसरा बॉक्स निकालने के लिए मुड़ा तभी वहां मौजूद लुटेरा पहला वाला पेंडेंट से भरा बॉक्स लेकर रफूचक्कर हो गया. बॉक्स में रखे सोने की कीमत करीब ढाई लाख रुपए के आसपास थी। वहीं डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार बॉक्स में 18 पेंडेंट थे. जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है पीड़ित दुकानदार खिचा ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह अपने साथी के साथ बाइक से भागने में सफल रहा. पुलिस ने यांत्रिक जांच के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 चोरी की बाइक जिसमें 1 एमएचबी पुलिस स्टेशन, 1 चारकोप और 1 मीरारोड से चुराई गई बाइक शामिल है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.