Breaking News

ट्रक ने दो भाइयों को कुचला

21 Aug, 2020 814

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। नेशनल हाईवे 53 पर बीती रात्रि करीब दस बजे दादर चरोदा क्रॉसिंग के पास पाटन से दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे भाइयों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई तीन थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि खेरथा जामुल निवासी दो भाई महेंद्र सिंह पटेल 55 वर्ष एवं लालाराम पटेल 53 वर्ष अपने दुपहिया वाहन से पाटन से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उरला होते हुए घर खेरथा जामुल लौट रहे थे। रात्रि करीब दस बजे नेशनल हाईवे 53 दादर क्रॉसिंग के पास सड़क पार करते समय ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 7454 ने अपने चपेट में ले लिया और घसीटते हुए बिजली खंभे में टक्‍कर मार दी जिसके कारण बड़े भाई महेंद्र सिंह पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल लालाराम पटेल को भिलाई तीन स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक लकड़ी के गुटके से लदा हुआ था और रायपुर की ओर जा रहा था । पुलिस द्वारा ट्रक को जब्‍त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है.

अन्य खबरे