Breaking News

डीआरआई ने की मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की हेरोइन जब्त

12 Nov, 2022 546

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया है. दरअसल शुक्रवार को एक यात्री को 35 करोड़ रुपये मूल्य की 4.98 किलोग्राम   हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यात्री देश में मादक पदार्थ की एक खेप की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी.       इसके बाद ड्रग्स लेकर संबंधित यात्री जैसे ही मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके पास से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई. केन्या के नैरोबी से मुंबई जा रहे संबंधित व्यक्ति को संदेह के आधार पर तब रोका गया, जब उसने ‘ग्रीन चैनल’ पार किया डीआरआई के मुताबिक कथित केन्याई नागरिक के सामान की तलाशी लेने पर, ट्रॉली बैग में 4.98 किलोग्राम सफेद रंग का पाउडर बरामद किया गया और परीक्षण करने पर उसमें हेरोइन की पुष्टि हुई है।  

अन्य खबरे