नारकोटिक्स ब्यूरो ने किया रिया को गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंततः सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रिया सुबह करीब साढ़े दस बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंची। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद अब रिया का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। रिया का कोरोना टेस्ट भी होगा। रिया का भाई शोविक और सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर लगातार तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुई थीं और उनसे छह घंटे की पूछताछ की गई थी। सोमवार को फिर से, एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी। लगभग 19 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सोमवार को खुद के निर्दोष होने का दावा करने वालीं अभिनेत्री पूछताछ के बाद बांद्रा पुलिस के पास गई और सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी मेडिकल पर्चा भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पांच सितंबर को, रियाके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया गया और 9 सितंबर (बुधवार) तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि रिया के बयान से एनसीबी की संतुष्टि नहीं मिल रही थी.