Breaking News

महिला वकील ने की आत्महत्या की कोशिश

06 Oct, 2020 969

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
विश्वासघात और जबरन अबॉर्शन के बाद एक महिला वकील ने हाईकोर्ट भवन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस थाने में पीड़िता के शिकायत करने पर उसके साथ न्याय नहीं हुआ। बताया गया कि मुरली नामक व्यक्ति ने महिला वकील के साथ विश्वासघात किया। उसने पुलिस थाने में शिकायत की लेकिन मामला ठंडे बस्ते में रहा। न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने पर आरोपी को सजा नहीं मिली लेकिन उसे जमानत मिली। इस पर पीड़िता मानसिक रूप से असंतुलित हुई और उसने हाईकोर्ट के भवन से कूदकर जान देने की कोशिश की। इससे पहले वह नोट लिखकर आत्महत्या करने जा रही थी। पीड़ित महिला वकील का संयुक्त करीमनगर जिले के मुरली नामक व्यक्ति से परिचय हुआ। उसने झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस पर उसने पुलिस थाने में शिकायत की। इस बीच पीड़िता के गर्भवती होने पर मुरली के परिवार के सदस्यों ने जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करवाया। अन्य महिला के नाम पर विवरण दर्ज कर उसके मर्जी के बगैर गर्भपात कराया गया। इस घटना को लेकर उसने मुरली के भाई के साथ अन्य पांच लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की। तत्पश्चात अदालत का सहारा लेकर याचिका दायर की। यही कारण है कि महिला वकील परेशान चल रही थी.  

अन्य खबरे