मुंबई में परमबीर सिंह हुए 'प्रकट', पहुंचे क्राइम ब्रांच
25 Nov, 2021
738
करीब 7 महीने तक गायब रहने के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह आज अचानक मुंबई में पहुंच कर सबको चौंका दिया है।कल तक जिस परमवीर सिंह को मुंबई पुलिस भगोड़ा घोषित करने की पूरी कार्यवाही कर रही थी और कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित भी कर दिया था। .. वहीं परमवीर सिंह ने आज अचानक मुंबई एयरपोर्ट से क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के ऑफिस पहुंचे। कोर्ट द्वारा फरार की नोटिज जारी होने के बाद उनकी मुश्किलें पूरी तरह से बढ़ गई थी, उनके सभी घरों पर नोटिस चिपकाए गई थी, जिसे लेकर अब परमवीर सिंह कांदिवली क्राइम ब्रांच में पहुंचे हैं इसके पीछे की वजह क्या या अभी तक साफ नहीं हो पाई है। कोर्ट के आदेश के बाद परमवीर सिंह के वकील ने कोर्ट से कुछ घंटों का समय मांगा था जानकारी के मुताबिक वह चंडीगढ़ में थे वहां से वह मुंबई पहुंचे। क्राइम ब्रांच के बाद वह किस एजेंसी की तरफ अपना रुख अख्तियार करेंगे यह भी कह पाना अभी काफी मुश्किल है... वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो जल्द ही मुंबई में उनके खिलाफ मामलों की जांच में शामिल होंगे. जिसके बाद आज मुंबई पहुंच गए हैं. वहीं इस मामले पर परमबीर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो चंडीगढ़ में थे . परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में 6 केस दर्ज हैं.... 100 करोड़ वसूली के मामले में परमवीर सिंह समेत छह लोग नामजद आरोपी है. इसमें सचिन वाज़े भी शामिल है. जिसे पहले ही सचिन वाजे को गिरफ्तार किया जा चुका है. वाजे को फिलहाल न्यायिक हिरासत में कोर्ट में भेजा है. इसी एक्सटॉर्शन के मामले में किला कोर्ट ने परमवीर सिंह को भगोड़ा भी घोषित किया है. इसके आलावा सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को परमबीर सिंह को कथित रूप से जबरन वसूली के केस में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी. कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान परमबीर सिंह के वकील ने कहा था कि वह देश में ही हैं. उनके वकील ने कहा था, वह फरार नहीं हैं. वे भागना नहीं चाहते हैं. इसके बाद वकील ने कोर्ट में ही परमबीर सिंह की जान को महाराष्ट्र में खतरा होने की बात कह कर सभी को चौंका दिया था.