Breaking News

किसान आंदोलन को अब अंतरराष्ट्रीय समर्थन

03 Feb, 2021 2605

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान आंदोलन अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चर्चा का विषय बन गया है और साथ ही अब इस आंदोलन को वैश्विक समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आज किसानों के आंदोलन को 70 दिन पूरे हो गए हैं. टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. गाज़ीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. यहां भी किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 68 दिन हो गए हैं. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से कहा कि आज हम जींद जा रहे हैं, हमारा उद्देश्य यही रहेगा कि हम सभी गांव में जाएंगे और उन्हें इकठ्ठा करेंगे. जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करते तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायत चलेगी. इस बीच भारत का किसान आंदोलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बना रहा है. अमेरिकी चैनल सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में दिल्ली की सीमाओं पर इंटरनेट बंद करने की खबर को प्रकाशित किया है. सीएनएन की खबर को जानी मानी पॉप स्टार रिहाना ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि हम इसके बारे में क्यों चर्चा नहीं कर रहे हैं. रिहाना के इस ट्वीट को हजारों लोग री-ट्वीट कर चुके हैं. 66 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस पर कमेंट कर चुके है. रिहाना के सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 10 करोड़ से ज्यादा (101 मिलियन) फॉलोवर हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी ने भी किसानों के विरोध प्रदर्शन के लिए अपना समर्थन देते हुए ट्वीट किया कि दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. मीना हैरिस पेशे से वकील हैं और एक किताब भी लिख चुकी हैं. बता दें कि भारत में किसान आंदोलन खत्म करने की कोशिश में सरकार ने अनेक बार बैठक की मगर किसान कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अबतक अड़े हुए हैं.

अन्य खबरे