मोबाइल चोरी के शक में पिता ने दो बेटियों की गोली मारकर हत्या की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मोबाइल फ़ोन ज़रूरत की चीज़ बन गई है, मगर जब मोबाइल की चोरी हो जाए तो इंसान की बेचैनी कुछ ज़्यादा ही बढ़ जाती है. इसी मोबाइल के चक्क्र में एक पिता ने अपनी दो बेटियों को गोली मार दी. बता दें कि यूपी के मैनपुरी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने मोबाइल चोरी होने के शक में अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बेटियों की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया. यह मामला कोलवाली इलाके के धारऊ गांव का है. जहां सुखदेव शर्मा अपने परिवार के साथ रहता है. बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. बेटियों की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. हादसे के बाद एसपी अजय कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए. कुछ देर बाद ही आरोपी खुद थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. उधर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि सुखदेव शर्मा राजमिस्त्री का काम करता है. उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. दोनों बेटियां युवावस्था में थीं. घर का खर्चा चलाने में भी बहुत मुश्किल हो रही थी. इस वजह से घर में आए दिन कलह होती रहती थी.