युवती का अपहरण कर चार बदमाशों ने किया गैंगरेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी यूपी में आपराधिक गतिविधियां धड़ल्ले से जारी हैं. बुलंदशहर से मानवता को शर्मासार कर दने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक युवती को अपहरण कर चार युवको ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और वीडियो भी बनाया। आरोपितों ने युवती को हत्या की भी धमकी दी है। इसके बाद एक गांव के नजदीक उसे कार से फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अकरम अंसारी को हिरासत में ले लिया है। जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित युवती के मुताबिक समुदाय विशेष के युवक द्वारा साथियों संग मिलकर कार से अगवा कर जंगलों में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगा ह। यह घटना बीते 3 दिसंबर का बताई जा रही है। घटना बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपने साथियों संग मिलकर कार से अगवा कर जंगलों में ले जाकर गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो भी बनाया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसकी वीडियो वायरल न कर दें इसकी वजह से दो दिनों तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलंदशहर जनपद के महिला जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.